सांबा जिले के गुड़ा सलाथिया में एक विवाहिता की मौत, ससुराल पक्ष के खिलाफ प्रदर्शन

WhatsApp Channel Join Now

18 अगस्त (हि.स.)l (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले के गुड़ा सलाथिया इलाके में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान भावना सलाथिया पत्नी साहू सलाथिया निवासी गुड़ा सलाथिया के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मिलने के बाद मायके पक्ष के परिजन मौके पर पहुंचे और उन्होंने ससुराल पक्ष के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। परिजनों ने आरोप लगाया कि भावना का पति शराब का सेवन करने के बाद उसके साथ मारपीट और प्रताड़ना करता था।

मायके पक्ष ने आरोप लगाया कि भावना की मौत सामान्य नहीं है और उसके पति ने उसकी हत्या की है। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

मायके पक्ष के लोगों ने विजयपुर-गुड़ा सलाथिया मार्ग पर रास्ता रोककर हंगामा किया और न्याय की मांग की। प्रदर्शन के कारण कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा।

विजयपुर थाना प्रभारी परवेज अहमद ने कहा कि मामले की जांच जारी है। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता

Share this story