मन की बात से जन-जन में राष्ट्र निर्माण की भावना मजबूत-राजीव जसरोटिया

WhatsApp Channel Join Now
मन की बात से जन-जन में राष्ट्र निर्माण की भावना मजबूत-राजीव जसरोटिया


कठुआ, 31 मई (हि.स.)। पूर्व मंत्री एवं जसरोटा के विधायक राजीव जसरोटिया ने पंचायत रख होशियारी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं के साथ सुना। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम देश के हर वर्ग को प्रेरित करते हुए राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत कर रहा है।

जसरोटिया ने कहा कि ‘मन की बात’ के माध्यम से प्रधानमंत्री लगातार युवाओं, किसानों, महिलाओं और समाज के विभिन्न वर्गों को नवाचार, आत्मनिर्भरता और सकारात्मक योगदान के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, कृषि सुधार और सामाजिक एकता जैसे विषयों पर जनभागीदारी बढ़ाई है जिससे नागरिक देश के विकास में सक्रिय भागीदार बन रहे हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story