बटमालू में रसोई गैस सिलेंडर की आग में झुलसे व्यक्ति की अस्पताल में मौत

WhatsApp Channel Join Now

श्रीनगर, 05 जुलाई (हि.स.)। श्रीनगर के बटमालू इलाके की एस डी कॉलोनी में अपने घर पर रसोई गैस सलेंडर में लगी आग से गंभीर रूप से झुलसे एक व्यक्ति की रविवार को अस्पताल में मौत हो गई।

एक अधिकारी ने बताया कि मृतक उन तीन परिवार के सदस्यों में शामिल था जो शनिवार को घर के अंदर रसोई गैस सिलेंडर में आग लगने से झुलस गए थे। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहाँ रविवार दोपहर उनकी मौत हो गई। मृतक की पहचान बटमालू की एस डी कॉलोनी निवासी गुलाम रसूल करचो (स्वर्गीय अब्दुल अज़ीज़ करचो के बेटे) के रूप में हुई है।

वहीं घायल अन्य दो लोगों की हालत स्थिर बताई जा रही है और उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने घटना का संज्ञान ले लिया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता

Share this story