जम्मू के बिश्नाह में रिंग रोड पर एक युवक की चाइना डोर से गला काटने से मौत

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू, 31 अगस्त (हि.स.)।

जिला जम्मू की तहसील बिश्नाह में रिंग रोड पर एक युवक का गट्टू उर्फ चाइना डोर से गला कट गया जिसके चलते उसकी मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार बिश्नाह के रिंग रोड पर देर रात को गट्टू उर्फ चाइनीस मांझा से युवक का गला कट गया। मौके पर पेट्रोलिंग कर रही पुलिस टीम ने युवक को जल्द से जल्द बिश्नाह के सब जिला अस्पताल पहुंचाया। जब डॉक्टरों ने उसकी जांच की तो उसे मृत घोषित कर दिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। युवक की पहचान लखविंदर सिंह निवासी दीवान गढ़ के रूप में हुई है।

परिवार के सदस्यों का कहना है कि आखिरकार गट्टू उर्फ चाइनीस मांझा अगर प्रतिबंध है तो यह किस तरह बिक रहा है, वह किस तरह जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में पहुंच रहा है।

आखिरकार कौन इसका जिम्मेदार है, जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में चाइना डोर लाने वाला या इसे बेचने वाला या इसे खरीदने वाला आखिरकार कौन है, क्या सरकार और प्रशासन अब इंसाफ दे पाएंगे?

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह

Share this story