हैदरपोरा में सड़क दुर्घटना, एक व्यक्ति की मौत
Mar 28, 2026, 11:14 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
श्रीनगर, 28 मार्च (हि.स.)। शनिवार सुबह श्रीनगर के हैदरपोरा इलाके में एक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई।
अधिकारियों ने बताया कि मृतक की पहचान हैदरपोरा निवासी अब्दुल अजीज धोबी के रूप में हुई है। अधिकारियों ने बताया कि उन्हें गंभीर हालत में जेवीसी अस्पताल ले जाया गया जहां बाद में उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना का संज्ञान लिया गया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

