श्रीनगर के बाहरी इलाके ज़कूरा में वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत

WhatsApp Channel Join Now

श्रीनगर, 16 नवंबर(हि.स.)। श्रीनगर शहर के बाहरी इलाके में ज़कूरा पेट्रोल पंप के पास एक वाहन की टक्कर लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।

एक अधिकारी ने बताया कि वह व्यक्ति सड़क किनारे घायल अवस्था में मिला था जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

अधिकारी ने बताया कि एक वाहन की टक्कर लगने के बाद वह व्यक्ति सड़क किनारे गिर गया था। हालांकि अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने कहा कि मृतक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है और घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

777873 Articles

Share this story