पुंछ में भालू के हमले में एक व्यक्ति घायल

WhatsApp Channel Join Now


पुंछ, 07 नवंबर ( हि.स.)। पुंछ जिले के हरिबुधा गांव में भालू के हमले में 48 वर्षीय एक व्यक्ति घायल हो गया। एक अधिकारी ने बताया कि पुंछ के हरिबुधा गांव में एक भालू ने हमला कर दिया जिससे एक व्यक्ति घायल हो गया।

उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल पुंछ ले जाया गया। घायल व्यक्ति की पहचान हरिबुधा गांव के रहने वाले अब्दुल अज़ीज़ (48) के रूप में हुई है। इस बीच घटना का संज्ञान ले लिया गया है और मामले की जांच चल रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

773352 Articles

Share this story