रियासी में एक व्यक्ति अपने घर में मृत पाया गया

WhatsApp Channel Join Now


रियासी, 05 अक्टूबर (हि.स.)।

सोमवार को रियासी जिले के कटरा के कुन कन्यालन इलाके में एक 28 वर्षीय व्यक्ति अपने घर में मृत पाया गया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि वह व्यक्ति कटरा स्थित अपने घर में सुबह-सुबह बेहोशी की हालत में मिला था। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची, शव को अपने कब्ज़े में लिया और आगे की कार्रवाई के लिए उसे कम्युनिटी हेल्थ सेंटर कटरा ले गई जहाँ अस्पताल पहुँचने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।

मृतक की पहचान कटरा तहसील के कन्यालन निवासी तरुण वर्मा (28) के रूप में हुई है। इस बीच मामले का संज्ञान लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह

Share this story