डोडा में बिजली का झटका लगने से व्यक्ति की मौत, पत्नी घायल
डोडा, 14 नवंबर (हि.स.)। शनिवार को डोडा जिले में अपने घर में बिजली का झटका लगने से 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई और उनकी पत्नी घायल हो गईं।
एक अधिकारी ने बताया कि दंपति घर में बिजली के उपकरण का उपयोग करते समय बिजली के झटके के शिकार हुए। उन्होंने बताया कि दोनों को इलाज के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) डोडा ले जाया गया जहां व्यक्ति ने दम तोड़ दिया जबकि पत्नी का इलाज चल रहा है।
मृतक की पहचान सतीश कुमार (65) के रूप में हुई है जबकि घायल पत्नी की पहचान कांता देवी (60) के रूप में हुई है।
इस बीच घटना का संज्ञान लिया गया है और घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

