कुलगाम में अखरोट के पेड़ से गिरने से एक व्यक्ति की मौत

WhatsApp Channel Join Now


कुलगाम, 10 सितंबर(हि.स.)। कुलगाम ज़िले के जैबल लामर इलाके में अखरोट तोड़ते समय पेड़ से गिरने से 46 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई।

एक अधिकारी ने बताया कि गिरने से व्यक्ति को गंभीर चोटें आईं और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहाँ बाद में चोटों के कारण उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान जैबल लामर निवासी गुलाम नबी नज़र के बेटे मुख्तार अहमद नज़र (46) के रूप में हुई है। इस बीच पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता

Share this story