सोपोर में चलती ट्रक के नीचे आने से एक व्यक्ति की मौत

WhatsApp Channel Join Now

सोपोर, 06 सितंबर(हि.स.)। रविवार को उत्तरी कश्मीर के बारामूला ज़िले के सोपोर इलाके के चनखान में एक व्यक्ति चलती ट्रक के नीचे आ गया जिससे उसकी मौत हो गई।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि वह व्यक्ति गिर गया और चलती ट्रक के नीचे आ गया जिससे उसे जानलेवा चोटें आईं। उसे अस्पताल ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में उसकी पहचान गुलाम नबी गनी के तौर पर हुई जो सोपोर के ऊंटू हमाम के रहने वाले मोहम्मद रमज़ान गनी के बेटे था।

इस बीच पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना के सही कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता

Share this story