बडगाम के रथसुन में पेड़ काटने वाले व्यक्ति पर पेड़ गिरने से उसकी मौत
Nov 18, 2026, 15:15 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
बडगाम, 18 नवंबर(हि.स.)। मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के बीरवाह इलाके के रथसुन गांव में बुधवार को पेड़ काटने के काम में लगे एक 45 वर्षीय व्यक्ति की उस पर पेड़ गिरने से मौत हो गई।
मृतक की पहचान चेवदारा निवासी मंजूर अहमद खान के रूप में हुई है। उन पर एक पेड़ गिर गया जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। उन्हें तुरंत उप-जिला अस्पताल बीरवाह ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें भी अस्पताल पहुँचने पर मृत घोषित कर दिया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता

