जम्मू रिंग रोड पर व्यक्ति पर तेजधार हथियार से हमला

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 30 मार्च (हि.स.)।

जम्मू के रिंग रोड पर एक व्यक्ति पर तेजधार हथियार से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार सचिन गुप्ता (36 वर्ष), निवासी सरदारे चक, फल्लियां मंडल, पैदल जा रहे थे, तभी दो अज्ञात युवकों ने उन पर टोका से हमला कर दिया। घटना के बाद राहगीरों ने घायल को तुरंत सोहनजाना अस्पताल पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए जीएमसी अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story