हेरोइन के साथ व्यक्ति गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
हेरोइन के साथ व्यक्ति गिरफ्तार


सांबा, 28 फ़रवरी (हि.स.)।

मादक पदार्थों के तस्करों के खिलाफ अभियान जारी रखते हुए सांबा पुलिस ने विजयपुर पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है और लगभग 10.05 ग्राम हेरोइन जैसा पदार्थ (चिट्टा) बरामद किया है। विजयपुर पुलिस स्टेशन की एक पुलिस टीम नहर रोड के पास शिव नगर की ओर जाने वाली लिंक रोड पर गश्त के दौरान, शिव नगर की ओर से विजयपुर बाजार की ओर जा रहे एक पैदल यात्री को संदिग्ध परिस्थितियों में रोका।

तलाशी के दौरान उक्त व्यक्ति के पास से लगभग 10.05 ग्राम हेरोइन जैसा पदार्थ (चिट्टा) बरामद किया गया। मादा पदार्थ तस्कर की पहचान फहद बाबा पुत्र फारूक अहमद बाबा निवासी बावे वाली गली शहीदी चौक जिला जम्मू के रूप में हुई है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और प्रतिबंधित पदार्थ भी जब्त कर लिया गया है।

विजयपुर पुलिस स्टेशन में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8/21/22 के तहत एफआईआर संख्या 37/2026 दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / SONIA LALOTRA

Share this story