कठुआ साइबर पुलिस की बड़ी सफलता-दो मामलों में 20.53 लाख की ठगी राशि बरामद

WhatsApp Channel Join Now
कठुआ साइबर पुलिस की बड़ी सफलता-दो मामलों में 20.53 लाख की ठगी राशि बरामद


कठुआ, 19 जुलाई (हि.स.)। जिला साइबर पुलिस स्टेशन कठुआ ने साइबर ठगी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में कुल 20,53,017 की राशि बरामद कर पीड़ितों को वापस दिलाई है। यह कार्रवाई एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा के निर्देशन में की गई।

पहले मामले में मढ़हीन तहसील के महाराजपुर निवासी मनप्रीत सिंह से 9,95047 की ऑनलाइन ठगी हुई थी। शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर संबंधित खातों को फ्रीज किया और कोर्ट आदेश के बाद पूरी राशि 18 जुलाई को पीड़ित के खाते में वापस कर दी। दूसरे मामले में दिलदार सिंह निवासी कठुआ से 11 लाख की ठगी हुई थी जिसमें से 10,57,970 की राशि बरामद कर 18 जुलाई को उनके खाते में ट्रांसफर कर दी गई। यह कार्रवाई डीएसपी मुख्यालय रविंदर सिंह के नेतृत्व में की गई जिसमें टीम ने त्वरित तकनीकी जांच और बैंक समन्वय से सफलता हासिल की। गौरतलब है कि साइबर पुलिस स्टेशन कठुआ अब तक कुल 2.02 करोड़ से अधिक की ठगी राशि बरामद कर चुका है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध कॉल या ऑनलाइन ठगी की सूचना तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story