कीड़ियां गंडयाल में अवैध खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सात डंपर जब्त

WhatsApp Channel Join Now
कीड़ियां गंडयाल में अवैध खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सात डंपर जब्त


कीड़ियां गंडयाल में अवैध खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सात डंपर जब्त


कठुआ, 03 सितंबर (हि.स.)। अवैध खनन और निर्माण सामग्री के अवैध परिवहन के खिलाफ जारी अभियान के तहत कठुआ पुलिस ने थाना लखनपुर क्षेत्र के कीड़ियां गंडयाल इलाके में कार्रवाई करते हुए सात डंपर जब्त किए हैं। कार्रवाई एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा आईपीएस की देखरेख में की गई।

पुलिस टीम ने गश्त के दौरान बिना वैध अनुमति और ए-फॉर्म के निर्माण सामग्री ले जा रहे सात डंपरों को पकड़ा। इनमें पीबी02इएस-8209, पीबी06बीएन-4875, पीबी02इएल-8209, पीबी02एफजे-8209 और पीबी02इडी-1863 नंबर वाले पांच डंपर तथा बिना पंजीकरण नंबर के दो डंपर शामिल हैं। सभी वाहनों को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए भू-विज्ञान एवं खनन विभाग कठुआ के हवाले कर दिया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story