राजबाग व चडवाल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई-33 मवेशी छुड़ाए, 2 तस्कर गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
राजबाग व चडवाल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई-33 मवेशी छुड़ाए, 2 तस्कर गिरफ्तार


कठुआ, 05 अगस्त (हि.स.)। जिला कठुआ में मवेशी तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए जम्मू-कश्मीर पुलिस ने राजबाग और चडवाल क्षेत्र में दो अलग-अलग अभियानों के दौरान कुल 33 मवेशियों को छुड़ाया, 2 तस्करों को गिरफ्तार किया तथा 2 वाहनों को जब्त किया।

पहले मामले में राजबाग क्षेत्र में नाके के दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध ट्रक एचआर55डब्लू-1265 को रोका। जांच के दौरान ट्रक में 21 मवेशी क्रूरता से लदे पाए गए। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर वाहन जब्त कर लिया। इस संबंध में थाना राजबाग में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

दूसरे मामले में चडवाल क्षेत्र में पुलिस ने एक कैंटर एचआर55एएच-7821 को जांच के लिए रोका जिसमें 12 मवेशी लदे मिले। पुलिस ने चालक को मौके पर गिरफ्तार कर वाहन जब्त किया तथा संबंधित मामला दर्ज किया। दोनों मामलों में कुल 33 मवेशियों को सुरक्षित छुड़ाया गया है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि ऐसी किसी भी गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें उनकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story