लखनपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई-19 मवेशी बचाए, एक तस्कर गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
लखनपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई-19 मवेशी बचाए, एक तस्कर गिरफ्तार


कठुआ, 26 जुलाई (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर पुलिस कठुआ ने मवेशी तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लखनपुर और कीढ़ियां गंडियाल क्षेत्र में 19 मवेशियों को मुक्त कराया जबकि एक आरोपी को गिरफ्तार किया तथा दो वाहनों को जब्त किया।

जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग लखनपुर पर नाके के दौरान ट्रक जेके03ई-2477 से 14 मवेशी बरामद किए गए। इस मामले में चालक रजाक मोहम्मद निवासी गुज्राल जम्मू को गिरफ्तार कर एफआईआर नंबर 90/2026 धारा 223 बीएनएस व 11 पीसीए एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

वहीं 26 जुलाई को कीढ़ियां गंडियाल में एक महिंद्रा लोड कैरियर जेके08बी-4390 से 5 मवेशी बरामद कर वाहन जब्त किया गया। इस संबंध में एफआईआर नंबर 91/2026 दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि मवेशी तस्करी से संबंधित किसी भी जानकारी को तुरंत साझा करें। अधिकारियों ने कहा कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story