बिलावर में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
Aug 5, 2026, 18:59 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
कठुआ, 05 अगस्त (हि.स.)। अवैध खनन के खिलाफ जारी अभियान के तहत कठुआ पुलिस ने बिलावर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की हैं। ये वाहन बिना अनुमति निर्माण सामग्री की ढुलाई में लगे हुए थे।
पुलिस थाना बिलावर की टीम ने गश्त के दौरान इन वाहनों पीबी35एआर-9076, जेके08क्यू-0379, जेके08क्यू-3987 और एक बिना नंबर को अवैध खनन में लिप्त पाया। सभी वाहनों को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए भूविज्ञान एवं खनन विभाग कठुआ को सौंप दिया गया है। कठुआ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

