रामकोट में नशे पर बड़ा प्रहार, 23 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
रामकोट में नशे पर बड़ा प्रहार, 23 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार


कठुआ, 10 अगस्त (हि.स.)। नशा तस्करी के खिलाफ जारी अभियान के तहत जम्मू-कश्मीर पुलिस कठुआ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रामकोट क्षेत्र के गलाक इलाके में लगभग 23 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) जैसे नशीले पदार्थ के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कठुआ मोहिता शर्मा के समग्र पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार विश्वसनीय सूचना के आधार पर पुलिस पोस्ट रामकोट की टीम ने गलाक क्षेत्र में विशेष नाका लगाया। नाका चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया जिनकी पहचान पवन देव सिंह पुत्र कृष्ण देव निवासी बोबाय तहसील मजालता उधमपुर तथा नरेश सिंह पुत्र चक्कर देव सिंह निवासी मकवाल तहसील रामकोट कठुआ के रूप में हुई। तलाशी के दौरान पवन देव सिंह के कब्जे से करीब 20 ग्राम तथा नरेश सिंह के पास से लगभग 3 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इस प्रकार कुल करीब 23 ग्राम नशीला पदार्थ जब्त किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके पर ही हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। इस संबंध में थाना बिलावर में एफआईआर संख्या 165/2026 धारा 8/21/22/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story