कठुआ पुलिस की बड़ी कार्रवाई-लखनपुर व बसोहली में 36 गोवंश मुक्त, तीन तस्कर गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
कठुआ पुलिस की बड़ी कार्रवाई-लखनपुर व बसोहली में 36 गोवंश मुक्त, तीन तस्कर गिरफ्तार


कठुआ, 28 अगस्त (हि.स.)। गोवंश तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कठुआ पुलिस ने लखनपुर और बसोहली में दो अलग-अलग कार्रवाइयों के दौरान 36 गोवंश को मुक्त करवाकर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस दौरान तस्करी में इस्तेमाल एक वाहन भी जब्त किया।

लखनपुर पुलिस ने डिस्पैच प्वाइंट पर नाके के दौरान पंजाब से जम्मू-कश्मीर की ओर आ रहे ट्रक जेके09बी-0077 को रोककर तलाशी ली। वाहन में 17 गोवंश लदे मिले जिन्हें पुलिस ने मुक्त करवाया और चालक मोहम्मद सलीम निवासी गुजर बस्ती बेली चराना जम्मू को गिरफ्तार कर वाहन जब्त कर लिया।

वहीं बसोहली पुलिस ने नाके के दौरान 19 गोवंश को पैदल पंजाब की ओर ले जा रहे अली हुसैन और सैफ अली दोनों निवासी सुंदरून तहसील बनी को गिरफ्तार किया। दोनों मामलों में संबंधित थानों में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि कार्रवाई एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा आईपीएस की देखरेख में की गई। पुलिस ने लोगों से गोवंश तस्करी संबंधी सूचना 112 या 09858034100 पर देने की अपील की है और पहचान गुप्त रखने का आश्वासन दिया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story