मालपुर नंबर-1 में कस्टोडियन जमीन पर बनी संपत्ति जब्त
जम्मू,, 23 अगस्त (हि.स.)।
कस्टोडियन जमीन पर अवैध रूप से बनाई गई संपत्ति के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार कुछ महीने पहले मालपुर नंबर-1 के स्थानीय निवासियों ने एक मकान में संदिग्ध गतिविधियां देखीं और पुलिस को इसकी सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस ने संबंधित लोगों को हिरासत में लेकर अधिकारियों के हवाले किया। मामले की जांच के दौरान राजस्व विभाग और कस्टोडियन विभाग ने संपत्ति का निरीक्षण किया और पाया कि निर्माण कस्टोडियन भूमि पर कथित तौर पर अवैध रूप से किया गया था। जांच के बाद तहसीलदार भलवाल मोनिका शर्मा की ओर से कार्रवाई की गई और अंततः संबंधित संपत्ति को प्रशासन ने जब्त कर लिया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

