अवैध खनन पर कठुआ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 42 वाहन जब्त कर खनन विभाग को सौंपे

WhatsApp Channel Join Now
अवैध खनन पर कठुआ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 42 वाहन जब्त कर खनन विभाग को सौंपे


कठुआ, 24 अक्टूबर (हि.स.)। अवैध खनन और खनिजों की गैरकानूनी ढुलाई के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कठुआ पुलिस ने जिले में 42 वाहन जब्त किए हैं। इनमें 32 डंपर और 10 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां शामिल हैं। पुलिस ने सभी जब्त वाहनों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए खनन विभाग कठुआ को सौंप दिया है।

जानकारी के अनुसार थाना कठुआ की टीम ने भागथली, हटली और कठुआ क्षेत्र में बिना वैध अनुमति निर्माण सामग्री ले जा रहे 31 डंपर और दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त कीं। इसके अलावा बिलावर से तीन, हीरानगर से एक और लखनपुर से चार ट्रैक्टर-ट्रॉलियां तथा बनी से एक डंपर जब्त किया गया। पुलिस के मुताबिक कई वाहन बिना पंजीकरण नंबर के खनिजों की ढुलाई कर रहे थे जबकि कुछ मामलों में ए-फॉर्म संबंधी नियमों का उल्लंघन पाया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध खनन और खनिजों की गैरकानूनी ढुलाई के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765912 Articles

Share this story