कठुआ पुलिस की बड़ी कार्रवाई-22 गोवंश बचाए, एक तस्कर गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
कठुआ पुलिस की बड़ी कार्रवाई-22 गोवंश बचाए, एक तस्कर गिरफ्तार


कठुआ 14 अप्रैल (हि.स.)। कठुआ पुलिस ने गोवंश तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए लखनपुर और मढ़हीन क्षेत्रों में दो अलग-अलग मामलों में कुल 22 गोवंश को बचाया, एक आरोपी को गिरफ्तार किया और एक वाहन जब्त किया।

पहले मामले में पुलिस थाना लखनपुर की टीम ने रेलवे ब्रिज के पास नाके के दौरान एक संदिग्ध ट्रक जेके02एक्यू-2809 को रोककर तलाशी ली। वाहन में 15 गोवंश को अमानवीय तरीके से ले जाया जा रहा था। पुलिस ने मौके पर चालक शाकूर अहमद को गिरफ्तार कर ट्रक जब्त कर लिया। इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। दूसरी कार्रवाई में थाना राजबाग की पुलिस ने मढ़हीन-बांधोर क्षेत्र में नाले के रास्ते पैदल ले जाए जा रहे 7 गोवंश को बरामद किया। पुलिस को देखते ही तस्कर मौके से फरार हो गए। इस मामले में भी केस दर्ज कर आगे की जांच जारी है। दोनों घटनाओं में कुल 22 गोवंश को सुरक्षित बचाया गया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि इस तरह की किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story