कठुआ में अवैध नशा मुक्ति केंद्रों पर बड़ी कार्रवाई, प्रशासन व पुलिस का संयुक्त छापा

WhatsApp Channel Join Now
कठुआ में अवैध नशा मुक्ति केंद्रों पर बड़ी कार्रवाई, प्रशासन व पुलिस का संयुक्त छापा


कठुआ, 29 अप्रैल (हि.स.)। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कठुआ प्रशासन और कठुआ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिले में संचालित दो अवैध नशा मुक्ति केंद्रों पर छापेमारी की।

जानकारी के अनुसार ये दोनों केंद्र बिना अनुमति के संचालित किए जा रहे थे। संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और नियमों के उल्लंघन पाए जाने पर कार्रवाई शुरू की। प्रशासन ने साफ किया है कि अवैध रूप से चल रहे ऐसे केंद्रों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे और नशे के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story