जम्मू यात्री भवन ट्रस्ट के नवनियुक्त अध्यक्ष महंत पवन कुमार शास्त्री के पट्टाभिषेक पर सम्मान समारोह

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 05 नवंबर (हि.स.)।

जम्मू यात्री भवन ट्रस्ट के नवनियुक्त अध्यक्ष महंत पवन कुमार शास्त्री के पट्टाभिषेक के अवसर पर जम्मू के जीवल स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। श्री कैलख ज्योतिष एवं वैदिक संस्थान ट्रस्ट की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं स्टेट अवॉर्डी महंत रोहित शास्त्री ने महंत पवन कुमार शास्त्री को सम्मानित किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान महंत रोहित शास्त्री ने धार्मिक और सामाजिक क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना करते हुए कहा कि धार्मिक संस्थाएं सनातन संस्कृति के संरक्षण और समाज सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

महंत पवन कुमार शास्त्री ने कहा कि जम्मू यात्री भवन ट्रस्ट की जिम्मेदारी उनके लिए केवल एक पद नहीं, बल्कि धर्म, संस्कृति और समाज सेवा के प्रति समर्पण का अवसर है। उन्होंने श्रद्धालुओं और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने तथा धार्मिक परंपराओं के संरक्षण के लिए काम करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, संस्कृत भाषा और आध्यात्मिक ज्ञान से जोड़ने पर भी जोर दिया गया। इस अवसर पर गौशाला जम्मू के अध्यक्ष राजकुमार लंगर, गुरदास शर्मा, करुणेश शर्मा और लक्की शर्मा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

772739 Articles

Share this story