महानपुर कॉलेज में वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर कार्यक्रम आयोजित

WhatsApp Channel Join Now
महानपुर कॉलेज में वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर कार्यक्रम आयोजित


कठुआ, 28 मार्च (हि.स.)। गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज महानपुर में वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कार्यक्रम फेज-3 देशभक्ति के उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. सपना देवी ने प्रिंसिपल डॉ. संगीता सूदन के मार्गदर्शन में किया।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रिंसिपल व स्टाफ के स्वागत से हुई। इस दौरान वंदे मातरम् के महत्व पर प्रकाश डाला गया और प्रो. बिंती शर्मा द्वारा एक लघु फिल्म प्रदर्शित की गई जिससे विद्यार्थियों का ज्ञानवर्धन हुआ। साथ ही 23 मार्च को सामूहिक गायन और 27 मार्च को आयोजित डिजिटल व वॉल ट्रिब्यूट गतिविधियों की जानकारी भी साझा की गई। प्रिंसिपल ने टीम के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में 20 से अधिक विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया। अंत में डॉ. सपना देवी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story