नगरी में दो सड़कों के मैकडमाइजेशन का शुभारंभ

WhatsApp Channel Join Now
नगरी में दो सड़कों के मैकडमाइजेशन का शुभारंभ


नगरी में दो सड़कों के मैकडमाइजेशन का शुभारंभ


कठुआ, 15 मार्च (हि.स.)। विधायक कठुआ डॉ. भरत भूषण ने रविवार को नगरी परोल तहसील में दो महत्वपूर्ण सड़कों के मैकडमाइजेशन कार्य का शुभारंभ किया। इनमें टोल प्लाजा नगरी से नकियां गांव तक तथा डॉ. बी आर अंबेडकर नगरी से खोख्याल-चंगरां तक जाने वाली सड़कें शामिल हैं।

इन सड़कों की हालत लंबे समय से खराब थी, जिससे क्षेत्र के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। सड़क निर्माण से आसपास के 20 से अधिक गांवों के निवासियों के साथ-साथ पंजाब के नरोट और बमियाल क्षेत्र से कठुआ आने-जाने वाले लोगों को भी बड़ी राहत मिलेगी। इस अवसर पर विधायक डॉ. भरत भूषण ने बताया कि दोनों सड़कों के मैकडमाइजेशन कार्य पर लगभग 30 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कठुआ विधानसभा क्षेत्र में सड़क, बिजली वितरण और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं। कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त कठुआ सुरिंदर शर्मा, तहसीलदार नगरी परोल आना जम्वाल, बीडीओ नगरी प्रदीप सिंह, मंडल अध्यक्ष रवि अंडोत्रा, वरिष्ठ नेता रविंदर पठानिया, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष नगरी अनिल सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष अर्पण वर्मा सहित नगरी, नकियां और सैदपुर गांव के कई लोग मौजूद रहे। इससे पहले विधायक ने नगरी स्थित श्री माता बाला सुंदरी श्राइन परिसर में 1.25 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले गेस्ट हाउस कम डॉर्मिटरी के निर्माण कार्य का भी शुभारंभ किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story