उपराज्यपाल सिन्हा ने पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित की

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू, 22 अप्रैल (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार को पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा निर्दोष लोगों की जान गंवाने पर शोक व्यक्त किया और केंद्र शासित प्रदेश से आतंकवाद को जड़ से खत्म करने के लिए भारत की दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराया।

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल ने एक पोस्ट में कहा कि 2025 में आज ही के दिन पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले में अपनी जान गंवाने वाले निर्दोष लोगों को मेरी हार्दिक श्रद्धांजलि। उनकी स्मृति हमारे दिलों में हमेशा के लिए बसी हुई है। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके परिवारों के साथ हैं। हम उन्हें नहीं भूलेंगे और हमला करने वालों को हम माफ भी नहीं करेंगे। यह हमारा दृढ़ संकल्प है।

उन्होंने पोस्ट में आगे कहा कि भारत आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है। हम जम्मू और कश्मीर की धरती से आतंकवाद को जड़ से मिटाने के लिए अटूट प्रतिबद्धता और दृढ़ निश्चय का संकल्प लेते हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह

Share this story