कठुआ में एलपीजी आपूर्ति की समीक्षा, होम डिलीवरी करने के निर्देश

WhatsApp Channel Join Now
कठुआ में एलपीजी आपूर्ति की समीक्षा, होम डिलीवरी करने के निर्देश


कठुआ, 18 अप्रैल (हि.स.)। अतिरिक्त उपायुक्त कठुआ विश्वजीत सिंह ने जिला मुख्यालय में एलपीजी गैस एजेंसियों के साथ बैठक कर घरेलू गैस की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था की समीक्षा की। बैठक में अधिकारियों और गैस एजेंसी संचालकों ने भाग लिया।

बैठक में बताया गया कि जिले में एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता है और किसी प्रकार की कमी नहीं है। एडीसी ने उपभोक्ताओं तक समय पर सिलेंडर पहुंचाने के लिए सक्रिय होम डिलीवरी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए और रोजाना स्टॉक व वितरण का रिकॉर्ड रखने को कहा। उन्होंने कालाबाजारी और जमाखोरी पर सख्त नजर रखने तथा ऐसी किसी भी गतिविधि की तुरंत सूचना प्रशासन को देने के निर्देश भी दिए। साथ ही शहरी क्षेत्रों में 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन के निर्धारित डिलीवरी चक्र का पालन करने को कहा।

एडीसी ने ई-केवाईसी प्रक्रिया को भी तेज करने पर जोर देते हुए सभी उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से इसे नियमित रूप से कराने के निर्देश दिए। बैठक में सभी संबंधित पक्षों को बेहतर समन्वय के साथ सुचारू गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story