जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर एलपीजी गैस ट्रक पलटा

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 21 अप्रैल (हि.स.)।

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक एलपीजी गैस से भरा ट्रक पलटने की घटना सामने आई है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और सुरक्षा के मद्देनज़र तुरंत पुलिस व संबंधित एजेंसियों को मौके पर तैनात किया गया। ट्रक में गैस होने के कारण किसी भी संभावित खतरे को देखते हुए एहतियाती कदम उठाए गए और यातायात को भी कुछ समय के लिए प्रभावित किया गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी बड़े नुकसान या जनहानि की सूचना नहीं है। फिलहाल अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और ट्रक को हटाने की प्रक्रिया जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story