सैफुद्दीन सोज के बयान पर नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा का तीखा पलटवार

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 16 जुलाई (हि.स.)।

जम्मू-कश्मीर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सैफुद्दीन सोज के अनुच्छेद 370 को लेकर दिए गए बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस एक बार फिर अनुच्छेद 370 जैसे मुद्दों को उठाकर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर अब विकास, शांति और प्रगति के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है और ऐसे मुद्दों को दोबारा हवा देने का कोई औचित्य नहीं है।

सुनील शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार के फैसलों के बाद जम्मू-कश्मीर में विकास कार्यों को गति मिली है और लोग बेहतर भविष्य की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को जनता की भावनाओं से खिलवाड़ करने के बजाय प्रदेश के विकास और जनहित के मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि भाजपा की प्राथमिकता जम्मू-कश्मीर में शांति, सुशासन और समग्र विकास सुनिश्चित करना है तथा जनता अब पुरानी राजनीति के बजाय विकास की राजनीति को समर्थन दे रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story