नियंत्रण रेखा पर तैनात भारतीय सेना के जवानों के साथ स्थानीय महिलाओं ने मनाया रक्षाबंधन का त्योहार

WhatsApp Channel Join Now

पुंछ, 27 अगस्त (हि.स.)।

भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर तैनात भारतीय सेना के जवानों के साथ स्थानीय महिलाओं ने रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। सीमा जनकल्याण समिति जम्मू-कश्मीर के बैनर तले पहुंची बहनों ने जवानों की कलाई पर राखी बांधी और माथे पर तिलक लगाया। बहनों ने जवानों की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।

वही जवानों ने भी बहनों को आशीर्वाद देते हुए उनकी सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

रक्षा बंधन से एक दिन पहले बहनें नियंत्रण रेखा पर जवानों को राखी बांधने पहुंचीं। उन्होंने कहा कि वे हर साल सबसे पहले अपने फौजी भाइयों को राखी बांधती हैं ताकि उनकी कलाई सूनी न रहे और उन्हें अपने घर-परिवार से दूर होने का एहसास न हो। बहनों ने कहा कि देश की रक्षा में तैनात जवान भी उनके भाई हैं और उनके साथ रक्षाबंधन मनाना उनके लिए गर्व की बात है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह

Share this story