कठुआ के हीरानगर में मिला जिंदा मोर्टार शेल, सुरक्षित डिफ्यूज

WhatsApp Channel Join Now
कठुआ के हीरानगर में मिला जिंदा मोर्टार शेल, सुरक्षित डिफ्यूज


कठुआ/हीरानगर 04 अगस्त (हि.स.)। जिला कठुआ के हीरानगर सेक्टर के कटल ब्राह्मणा (शेरपुर) गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब एक बंद पड़े घर से जिंदा मोर्टार शेल बरामद हुआ।

सूचना मिलते ही पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा और शेल को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया।

जानकारी के अनुसार संबंधित घर कई वर्षों से बंद पड़ा था जबकि इसके साथ लगते दो कमरों में आंगनबाड़ी केंद्र संचालित था।

गांव में एक कार्यक्रम के चलते जब घर का कमरा खोला गया तो अंदर मोर्टार शेल दिखाई दिया जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने क्षेत्र को घेरकर सुरक्षा उपाय अपनाए और बम निरोधक टीम की मदद से शेल को निष्क्रिय किया।

इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story