प्राकृतिक आपदा प्रभावित परिवारों की सूची प्रमाणित, 22 परिवार चिन्हित

WhatsApp Channel Join Now
प्राकृतिक आपदा प्रभावित परिवारों की सूची प्रमाणित, 22 परिवार चिन्हित


बसोहली, 22 जुलाई (हि.स.)। वर्ष 2025 में आई प्राकृतिक आपदा से प्रभावित पात्र परिवारों की सूची प्रमाणित करने के लिए एडीसी बसोहली पंकज भगोत्रा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में एसडीपीओ बसोहली ओमप्रकाश, तहसीलदार बसोहली सागर विश्वकर्मा, तहसीलदार महानपुर राधिका सोहन, बीडीओ बसोहली राजेश कुमार, बीडीओ महानपुर मोतीलाल तथा पीडब्ल्यूडी के संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में बताया गया कि अगस्त-सितंबर 2025 की आपदा से प्रभावित लोगों के आवेदनों की जांच के बाद एसडीआरएफ मानकों के अनुसार राहत प्रदान की गई। समिति ने महानपुर के 7 और बसोहली के 15 भूमिहीन पात्र परिवारों को प्रमाणित कर सूची अनुमोदन हेतु डीसी कठुआ को भेजने का निर्णय लिया। एडीसी ने बारिश के मौजूदा हालात की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story