जम्मू-कश्मीर के डोडा में बिजली गिरने से महिला की मौत

WhatsApp Channel Join Now

डोडा, 03 जून (हि.स.)।मंगलवार देर शाम को जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान खुद्दार की निवासी पिंकी देवी के रूप में हुई है जिनकी आसमानी बिजली गिरने से मौके पर ही मृत्यु हो गई।

इस घटना पर शोक व्यक्त करते हुए जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा, खुद्दार, डोडा की निवासी पिंकी देवी के शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं, जिनका बिजली गिरने से दुखद निधन हो गया।

उन्होंने आगे कहा कि उपायुक्त को परिवार को तत्काल राहत और सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह

Share this story