15 और 16 मई को जम्मू-कश्मीर में हल्की बारिश, गरज के साथ बौछारें पड़ने और छिटपुट स्थानों पर तेज हवाएं चलने की संभावना

WhatsApp Channel Join Now

श्रीनगर, 15 मई (हि.स.)। श्रीनगर मौसम विज्ञान केंद्र ने 15 और 16 मई को जम्मू और कश्मीर में आंशिक रूप से लेकर सामान्यतः बादल छाए रहने, हल्की बारिश, गरज के साथ बौछारें पड़ने और छिटपुट स्थानों पर तेज हवाएं चलने की संभावना व्यक्त की है।

श्रीनगर मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 17 और 18 मई को मौसम सामान्यतः शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि 19 से 20 मई तक केंद्र शासित प्रदेश में सामान्यतः बादल छाए रहने और छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा है कि 21 मई को आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और छिटपुट बारिश हो सकती है जबकि 22 से 25 मई तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने अपनी सलाह में चेतावनी दी है कि 15 और 16 मई को कश्मीर और जम्मू दोनों डिवीजनों में कुछ स्थानों पर गरज, बिजली और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। विभाग ने लोगों को तेज हवाओं और गरज के साथ बारिश की आशंका को देखते हुए, विशेषकर दोपहर और शाम के समय नौका विहार और शिकारा की सवारी न करने की सलाह दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

Share this story