अगले कुछ दिनों में जम्मू कश्मीर के कुछ जिलों में हल्की बारिश, गरज और तेज हवाएं चलने की आशंका

WhatsApp Channel Join Now

श्रीनगर, 09 अक्टूबर (हि.स.)। श्रीनगर मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक मुख्तार अहमद ने शुक्रवार को बताया कि जम्मू और कश्मीर में 20 अक्टूबर तक मुख्य रूप से शुष्क मौसम रहने की संभावना है। हालांकि अगले कुछ दिनों में कुछ जिलों में हल्की बारिश, गरज और तेज हवाएं चलने की आशंका है।

अहमद ने बताया कि 10 अक्टूबर के आसपास हल्की बारिश होने की संभावना है और कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के कारण 13 और 14 अक्टूबर को भी ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। अहमद ने कहा कि 8 अक्टूबर को सपास बारिश हुई। इस दौरान हल्की बर्फबारी भी हुई। आने वाले दिनों में कई जिलों में 10 अक्टूबर के आसपास एक और हल्की बारिश की संभावना है।

उन्होंने आगे कहा कि खासकर 13 और 14 अक्टूबर के आसपास ऐसा ही मौसम बना रह सकता है। कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के कारण कुछ जिलों में हल्की बारिश, गरज और बिजली गिरने के साथ-साथ तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

हालांकि अहमद ने कहा कि 20 अक्टूबर तक भारी बारिश या बर्फबारी की कोई संभावना नहीं है। उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर 20 अक्टूबर तक मौसम सामान्य रूप से साफ रहने की संभावना है, बीच-बीच में हल्की बारिश की कुछ बौछारें पड़ सकती हैं। तब तक किसी भारी बारिश की संभावना नहीं है। उन्होंने कहा कि फिलहाल किसी महत्वपूर्ण मौसम चेतावनी की आवश्यकता नहीं है हालांकि लोगों को आंधी-तूफान और तेज हवाओं के दौरान सावधानी बरतनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि फिलहाल ऐसी कोई मौसम संबंधी गतिविधि नहीं है जिसके लिए चेतावनी जारी करने की आवश्यकता हो। हालांकि, आंधी-तूफान और तेज हवाओं की संभावना है, खासकर 10 तारीख के आसपास और फिर 13 और 14 तारीख के बीच। लोगों को कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि ऊंचे इलाकों में भारी बारिश या बर्फबारी की कोई संभावना नहीं है।

किसानों और यात्रियों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई अहमद ने किसानों को सलाह दी कि वे आने वाले दिनों में कटाई का काम जारी रखें और सुनिश्चित करें कि कटी हुई फसलें और कृषि उत्पाद सुरक्षित रूप से भंडारित किए गए हों।

यात्रियों को प्रशासन और यातायात विभाग द्वारा जारी सलाहों का पालन करने की सलाह दी गई।

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

Share this story