13 और 14 अक्टूबर को आसमान में बादल छाए रहने के साथ-साथ हल्की बारिश, ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना

WhatsApp Channel Join Now


श्रीनगर, 10 अक्टूबर (हि.स.)। श्रीनगर मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा आज जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 10 अक्टूबर को छिटपुट से लेकर कई स्थानों पर हल्की बारिश और ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना है। 11 और 12 अक्टूबर को मौसम आमतौर पर शुष्क रहने की संभावना है। 13 और 14 अक्टूबर को आसमान में बादल छाए रहने के साथ-साथ हल्की बारिश, ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी, गरज और कई स्थानों पर तेज हवाएं चलने की संभावना है।

पूर्वानुमान के अनुसार 15 और 16 अक्टूबर को मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। 17 से 22 अक्टूबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र ने किसानों को कटाई जारी रखने और कटे हुए सेब और धान के सुरक्षित भंडारण को सुनिश्चित करने की सलाह दी है। केंद्र ने 10 अक्टूबर और 13-14 अक्टूबर को गरज और तेज हवाओं की संभावना के बारे में भी चेतावनी दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

Share this story