5 नवंबर की शाम को जम्मू-कश्मीर के ऊंचे इलाकों में हल्की बारिश और हिमपात की संभावना
श्रीनगर, 03 नवंबर (हि.स.)। श्रीनगर मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार जम्मू और कश्मीर में 10 नवंबर की शाम तक अधिकतर शुष्क मौसम रहने की संभावना है हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और हिमपात की भी संभावना है।
पूर्वानुमान के अनुसार 3 और 4 नवंबर को मौसम सामान्यतः शुष्क रहने की संभावना है। 5 नवंबर की शाम को कुछ स्थानों पर ऊंचे इलाकों में हल्की बारिश और हिमपात हो सकता है। 6 से 9 नवंबर तक शुष्क मौसम रहने की संभावना है जबकि 10 और 11 नवंबर को कश्मीर डिवीजन के ऊंचे इलाकों में छिटपुट बारिश और हल्की हिमपात के साथ सामान्यतः बादल छाए रहने की संभावना है। 12 और 13 नवंबर को आंशिक रूप से लेकर सामान्यतः बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।
इस बीच मौसम विज्ञान केंद्र ने किसानों को कटाई और अन्य कृषि गतिविधियों को जारी रखने की सलाह दी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

