जम्मू-कश्मीर में 13 से 15 अक्टूबर के बीच कुछ जगहों पर हल्की बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी की संभावना

WhatsApp Channel Join Now

श्रीनगर, 12 अक्टूबर(हि.स.)। मौसम विभाग श्रीनगर ने 13 से 15 अक्टूबर के बीच जम्मू-कश्मीर में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान लगाया है। साथ ही ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी और आंधी-तूफान व तेज हवाएं चलने की भी संभावना बताई है।

मौसम विभाग श्रीनगर के पूर्वानुमान के अनुसार 12 अक्टूबर को आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है जबकि ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना है। 13 से 15 अक्टूबर के बीच आमतौर पर बादल छाए रहने और कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ-साथ आंधी-तूफान और तेज हवाएं चलने की उम्मीद है। ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी की भी संभावना है।

16 अक्टूबर को मौसम आमतौर पर शुष्क रहने की उम्मीद है हालांकि कुछ जगहों पर थोड़ी देर के लिए हल्की बारिश हो सकती है। 17 से 24 अक्टूबर तक पूरे जम्मू-कश्मीर में मौसम आमतौर पर शुष्क रहने का अनुमान है।

इस बीच मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि वे मौसम की संभावित स्थिति को देखते हुए 13 से 15 अक्टूबर के दौरान तोड़े गए सेब, धान और अन्य फसलों को सुरक्षित रूप से स्टोर करें। सलाह में इस दौरान महत्वपूर्ण पहाड़ी दर्रों, सड़कों और राजमार्गों पर आंधी-तूफान, तेज हवाओं और हल्की बर्फबारी की संभावना के बारे में भी चेतावनी दी गई है। यात्रियों, ट्रांसपोर्टरों और आम जनता को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा की योजना उसी के अनुसार बनाएं और ट्रैफिक से जुड़ी सलाहों का पालन करें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

759806 Articles

Share this story