उपराज्यपाल सिन्हा ने 26/11 मुंबई आतंकी हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू, 26 नवंबर(हि.स.)। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गुरुवार को 2008 के मुंबई आतंकी हमलों में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी।

उन्होंने 'एक्स' पर लिखा मैं 26/11 के कायरतापूर्ण मुंबई आतंकी हमलों में जान गंवाने वाले निर्दोष लोगों को विनम्र श्रद्धांजलि देता हूं और हमारे उन बहादुरों को सलाम करता हूं जिन्होंने लोगों की जान बचाने के लिए वीरतापूर्वक लड़ाई लड़ी।

मातृभूमि के लिए उनका साहस और सर्वोच्च बलिदान लोगों के दिलों में हमेशा अंकित रहेगा। लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों द्वारा किए गए इस आतंकी हमले में विदेशियों सहित 166 लोगों की मौत हो गई थी और 300 से अधिक लोग घायल हो गए थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

783798 Articles

Share this story