उपराज्यपाल सिन्हा ने बलिदानी पुलिस इंस्पेक्टर मसरूर अली वानी की पत्नी को अनुकंपा नियुक्ति पत्र सौंपा
श्रीनगर, 01 अगस्त (हि.स.)।शनिवार को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कर्तव्य निभाते हुए बालिदान हुए जम्मू-कश्मीर पुलिस इंस्पेक्टर मसरूर अली वानी की पत्नी इंशा नज़ीर को अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति पत्र सौंपा। उपराज्यपाल ने इंस्पेक्टर मसरूर अली वानी के सर्वोच्च बलिदान को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
उन्होंने परिवार को भविष्य में प्रशासन की ओर से हर संभव सहायता और सहयोग का आश्वासन भी दिया। यह नियुक्ति अनुकंपा के आधार पर सरकार की उस प्रतिबद्धता के अंतर्गत की गई है जिसके तहत सेवा के दौरान प्राणों की आहुति देने वाले सुरक्षाकर्मियों के आश्रितों को सहायता प्रदान की जाती है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

