उपराज्यपाल सिन्हा ने जम्मू के लोक भवन में सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू, 20 नवंबर (हि.स.)। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को जम्मू के लोक भवन में जम्मू मंडल में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए एक उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

इस बैठक में संभागीय आयुक्त जम्मू, पुलिस महानिरीक्षक जम्मू, उप महानिरीक्षक, उपायुक्त और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित मंडल भर के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक के दौरान मौजूदा सुरक्षा परिदृश्य, कानून व्यवस्था की स्थिति और प्रशासन एवं पुलिस की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। जब अंतिम रिपोर्ट आई तब तक बैठक जारी थी जिसमें एजेंसियों के बीच समन्वय को मजबूत करने और जम्मू मंडल में पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

780202 Articles

Share this story