उपराज्यपाल सिन्हा ने जीएमसी जम्मू का किया दौरा, उधमपुर सड़क दुर्घटना में घायल नागरिकों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू , 22 अप्रैल (हि.स.)। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आज जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज का दौरा किया और 20 अप्रैल को रामनगर, उधमपुर में हुई एक दुर्भाग्यपूर्ण सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए नागरिकों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। चिकित्सकों की टीम ने उपराज्यपाल को घायलों की स्वास्थ्य स्थिति और अपनाई जा रही विशेष उपचार प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी दी।

अस्पताल अधिकारियों ने उपराज्यपाल को बताया कि हंस राज और लखविंदर सिंह वरिष्ठ स्वास्थ्य पेशेवरों की निरंतर निगरानी में हैं और उन्हें सर्वोत्तम देखभाल प्रदान की जा रही है। उपराज्यपाल ने अस्पताल प्रशासन को उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए सर्वोत्तम संभव चिकित्सा देखभाल सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

Share this story