मनोज सिन्हा ने बालटाल बेस कैंप का दौरा कर अमरनाथ यात्रियों से की बातचीत

WhatsApp Channel Join Now

बालटाल, 10 जुलाई (हि.स.)।जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को बालटाल बेस कैंप में अमरनाथ यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया और यात्रियों से बातचीत की। मनोज सिन्हा ने कहा कि प्रशासन जिसमें पुलिस, सेना और अन्य सुरक्षा एजेंसियां शामिल हैं ने मिलकर यह सुनिश्चित किया है कि यात्रा सुरक्षित और सुचारू रूप से चले। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है कि श्रद्धालु सुखद अनुभव के साथ लौटें।

उन्होंने बताया कि उन्होंने व्यक्तिगत रूप से टेंट में रहने की व्यवस्था का निरीक्षण किया और ड्यूटी पर तैनात अधिकारी सुविधाओं की लगातार निगरानी कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, मेरा मानना है कि यह यात्रा अपने कुशल प्रबंधन के लिए याद की जाएगी और मुझे उम्मीद है कि व्यवस्थाओं में और सुधार होता रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि बालटाल और चंदनवाड़ी में 100-बिस्तरों वाले अस्पताल पिछले तीन वर्षों से काम कर रहे हैं और यात्रियों तथा यात्रा ड्यूटी में लगे कर्मियों को सर्वोत्तम संभव चिकित्सा सहायता प्रदान कर रहे हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह

Share this story