मनोज सिन्हा के दौरे पर बोले दीपक गुप्ता, फायर एंड इमरजेंसी विभाग की कमियां दूर करने पर हुई चर्चा
जम्मू,, 12 नवंबर (हि.स.)। जम्मू के वेयरहाउस अग्निकांड के बाद उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के दौरे को लेकर वेयरहाउस ट्रेडर्स फेडरेशन के अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने मीडिया से बातचीत की।
उन्होंने बताया कि एलजी मनोज सिन्हा ने फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज विभाग की कमियों के बारे में जानकारी मांगी है। दीपक गुप्ता के मुताबिक उपराज्यपाल ने यह जानने की कोशिश की कि विभाग में किन सुविधाओं और व्यवस्थाओं की कमी है ताकि उन्हें बिना किसी तोड़फोड़ के पूरा किया जा सके।
उन्होंने कहा कि आग जैसी घटनाओं से निपटने के लिए फायर एंड इमरजेंसी विभाग की व्यवस्था को मजबूत बनाना जरूरी है। वेयरहाउस में हुए भीषण अग्निकांड के बाद व्यापारी लगातार बेहतर अग्निशमन सुविधाओं और सुरक्षा इंतजामों की मांग उठा रहे हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

