गांदरबल जिले के अरहामा मुठभेड़ मामले की होगी मजिस्ट्रेट जांच, उपराज्यपाल ने आदेश दिए

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू, 03 अप्रैल (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गांदरबल जिले के अरहामा में हुई हालिया मुठभेड़ की गहन और निष्पक्ष मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। जांच में घटना से जुड़े सभी पहलुओं और परिस्थितियों की पड़ताल की जाएगी, ताकि तथ्यों का पता लगाया जा सके और दोषियों की जवाबदेही सुनिश्चित की जा सके।

उपराज्यपाल ने कहा कि मैंने गांदरबल के अरहामा घटना की गहन और निष्पक्ष मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। जांच में घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जाएगी और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि न्याय मिले।

गांदरबल के अरहामा इलाके में 1 अप्रैल को हुई मुठभेड़ में स्थानीय निवासी राशिद अहमद मुगल शहीद हो गए थे। अधिकारियों ने बताया कि जांच को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने और रिपोर्ट गृह विभाग को सौंपने का निर्देश दिया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह

Share this story