उपराज्यपाल सिन्हा ने पांच निरीक्षकों को उप पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नत करने का दिया आदेश

WhatsApp Channel Join Now


जम्मू, 01 अप्रैल (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आज पांच निरीक्षकों (मंत्रालयी) को तत्काल प्रभाव से पुलिस उप अधीक्षक (मंत्रालयी) के पद पर पदोन्नत करने का आदेश दिया।

सरकारी आदेश संख्या 187-गृह, 2026 के अनुसार निरीक्षकों (मंत्रालयी) को वेतनमान में पुलिस उप अधीक्षक (मंत्रालयी) के पद पर तत्काल प्रभाव से पदोन्नत करने की स्वीकृति दी जाती है। पदोन्नत अधिकारियों में फिदा हुसैन शेख, फारूक अहमद नाइकू, मोहम्मद फारूक मीर, मंजूर हुसैन और अब्दुल राशिद मीर शामिल हैं। आदेश में कहा गया है कि पदोन्नतियां वेतन स्तर-8 में की गई हैं और किसी भी सक्षम न्यायालय में लंबित रिट याचिकाओं के परिणाम के अधीन होंगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

Share this story