उपराज्यपाल सिन्हा ने सड़क दुर्घटना में शहीद हुए एसएसएफ जवान की पत्नी को नियुक्ति पत्र सौंपा

WhatsApp Channel Join Now


जम्मू, 07 मार्च (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शनिवार को एक सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले विशेष सुरक्षा बल (एसएसएफ) के जवान की पत्नी को अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति पत्र सौंपा। जम्मू के पास नगरोटा निवासी चयन श्रेणी के कांस्टेबल लोकेश सिंह, उपराज्यपाल की सुरक्षा के लिए तैनात सुरक्षा दल का हिस्सा थे। लगभग तीन साल पहले जम्मू में एक सड़क दुर्घटना में उनकी मृत्यु हो गई थी।

प्रवक्ता ने बताया कि उपराज्यपाल ने एक दुर्भाग्यपूर्ण सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले एसजीएसटी लोकेश सिंह की पत्नी सपना बंधराल को अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति पत्र सौंपा। उन्होंने आगे बताया कि सिन्हा ने परिवार को प्रशासन की ओर से हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन भी दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

Share this story